सावन 2023: इस साल होगा 2 महीने का सावन

Sawan 2023: भक्तों पर बरसेगी शिव संग गौरी की असीम कृपा, इस सावन पर 19 साल बाद दुर्लभ संयोग,

सावन 2023 महीना हिंदू कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण अवधि है, जो भगवान शिव की भक्ति और पूजा से जुड़ा है।इस बार सावन माह 4 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाला है।

Deoghar Temple, Deoghar Mandir

Sawan 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार सावन को सभी महीनों में बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इस मास में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं.मान्यता है कि श्रावण के हर सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने पर तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है.शिव भक्तों को पूरे साल सावन माह का बेसब्री से इंतजार रहता है.

Somwari 2023
Sawan 
सावन 2023

Sawan 2023 start Date and end date कांवर यात्रा शुरू होने की तारीख सावन 2023 कब से शुरू

Kanwar Yatra 2023
Basukinath Kanwar Yarta 2023

सावन माह 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा और इसका समापन 31 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा पर होगा 19 साल बाद इस बार सावन का महीने पूरे दो महीने का होगा। दरअसल इस बार मलमास लग जाने का कारण सावन 59 दिनों का हो गया है। ऐसे में शवि भक्तों को सोमवार के दिन महादेव की उपासने करने के लिए पूरे 8 सोमवार मिलेंगे दुर्लभ संयोग बना है कि श्रावण में अधिकमास होने के कारण 8 सावन सोमवार व्रत (Sawan somwar vrat 2023) और 9 मंगला गौरी व्रत (Mangla gauri vrat 2023) आएंगे.

ऐसे में महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए भक्तों को 2 महीने का अवसर प्राप्त होगा. इस बार सावन में अधिकमास 18 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 16 अगस्त 2023 को खत्म होगा.

सावन मास की पूजा विधि

सावन के महीने में सोमवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें।

इसके बाद व्रत रखने का संकल्प लें। और किसी मंदिर या घर पर ही शिवलिंग और शिव परिवार पर गंगाजल चढ़ाएँ।

इसके बाद ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके आलाव शिवलिंग पर सफेद फूल, अक्षत, सफेद चंदन, भांग धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र आदि चढ़ाएं।

सावन के सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो सावन सोमवार की कथा जरुर पढ़ें। अंत में भगवान शिव को प्रसाद जरुर चढ़ाएं।

सावन 2023 Kanwar Yatra 2023 : कांवर यात्रा शुरू होने की तारीख

सावन 2023 का महीना शुरू होने के साथ ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है कावरिये इस साल यानी 4 जुलाई से सावन शुरू होने के साथ अपनी कावड़ यात्रा शुरू कर सकते है इस वर्ष सावन समृद्धि और खुशियाँ ले कर आने वाला है अधिक मास के कारण इस बार शिव भक्तो को आशीर्वाद लेने के लिए 8 सोमवारी सहित पुरे २ महीने मिलेंगे

कांवर यात्रा या श्रावणी मेला 2023 तीर्थयात्री, जिन्हें कांवरियां कहा जाता है, अपने कंधों पर सजावटी बांस के खंभे जिन्हें “कांवड़” कहा जाता है, लेकर अपनी अर्धदेव भोलेनाथ की जलाभिषेक करने के लिए यात्रा पर निकलते हैं। वे लंबी दूरी नंगे पैर तय करते हैं, अक्सर भक्ति भजन गाते हैं और भगवान शिव की स्तुति में गीत गाते हैं। कांवर को चमकीले कपड़े, सजावटी घंटियों और सुगंधित फूलों से सजाया जाता है, जो भगवान शिव के प्रति तीर्थयात्रियों की अटूट भक्ति और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

1 thought on “सावन 2023: इस साल होगा 2 महीने का सावन”

Leave a comment